प्रेम प्रसंग को लेकर छात्रों के बीच का विवाद गेंगवार में बदला, जमकर हुई मारपीट, आरोपियों की हो रही तलाश - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Thursday, 8 January 2026

प्रेम प्रसंग को लेकर छात्रों के बीच का विवाद गेंगवार में बदला, जमकर हुई मारपीट, आरोपियों की हो रही तलाश


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में स्थित श्री राम कॉलेज में एक युवती से प्रेम प्रसंग को लेकर दो छात्रों के बीच हुआ विवाद कुछ ही देर में गैंगवार में तब्दील हो गया। इस घटना में जमकर मारपीट हुई। इस बीच एक युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया गया। चाकू पैर में ही हमले के बाद फस गया। गंभीर स्थिति में घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां लंबी सर्जरी के बाद चाकू को निकाला जा सका। पुलिस कॉलेज परिसर तथा आसपास के सीसी कैमरा के फोटेज खंगाल कर आरोपियों की तलाश कर रही है। A dispute between students over a love affair escalated into a gang war, with a fierce fight ensuing, and the accused are being sought.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि शाम को जब श्रीराम कॉलेज के छात्रों की छुट्टी हुई तभी अचानक आदित्य और उसके साथी राहुल के बीच विवाद हो गया। कुछ देर बाद कॉलेज के बाहर छात्रों की भीड़ लग गई। इसी बीच श्रीराम कॉलेज में पढऩे वाले राहुल मरकाम ने अपने साथियों के साथ मिलकर आदित्य पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि विवाद की वजह किसी युवती से जुड़ी है। हालांकि पुलिस इस पूरे विवाद पर आपसी खींचतान बता रही है। एएसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि जैसे ही चाकूबाजी की जानकारी लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई। उसे आपरेशन के लिए मेडिकल कालेज भिजवाया गया। पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है।