धमाके के बाद आग लगी, दमकलों ने काफी प्रयास के बाद पाया काबू, हड़कंप और अफरा-तफरी के बीच पहुंचा प्रशासन - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Monday, 26 January 2026

धमाके के बाद आग लगी, दमकलों ने काफी प्रयास के बाद पाया काबू, हड़कंप और अफरा-तफरी के बीच पहुंचा प्रशासन


रफीक खान
मध्य प्रदेश के रतलाम शहर के चांदनी चौक क्षेत्र में स्थित एक आर्म्स दुकान में सोमवार को जोरदार धमाका हो गया। जिससे पूरी दुकान में आग लग गई। घटना में तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्नि दुर्घटना के दौरान मची हड़कंप और अफरा-तफरी के बड़े दर्दनाक वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। दमकलों ने काफी प्रयास के बाद आग को काबू में पा लिया। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। A fire broke out after the explosion, and firefighters brought it under control after considerable effort. The administration arrived amid the panic and chaos.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि चांदनी चौक स्थित अब्दुल कादरी की आर्म्स दुकान में बंदूकें और अन्य सामग्री रखी हुई थी। घटना के बाद दुकान के भीतर खाली कारतूस भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि दुकान में वेल्डिंग का कार्य चल रहा था, इसी दौरान निकली चिंगारी बारूद पर जा गिरी, जिससे विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से आग पर काबू पाने के साथ राहत कार्य किए गए। फॉरेंसिक विशेषज्ञ यह पता लगाने में जुटे हैं कि दुकान में रखा बारूद ही फटा या धमाके के पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।