सफेद मिट्टी की खदान में हादसा, 2 को सुरक्षित निकाले जाने की खबर, रेस्क्यू पूरा होने के बाद पता चलेगा कुल कितने दबे - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Sunday, 25 January 2026

सफेद मिट्टी की खदान में हादसा, 2 को सुरक्षित निकाले जाने की खबर, रेस्क्यू पूरा होने के बाद पता चलेगा कुल कितने दबे


रफीक खान
मध्य प्रदेश के सिंगरौली में मिट्टी की एक खदान धँसने से 5 लोगों की मौत होने की खबर है। इस घटना में दो बच्चियां और दो महिलाएं शामिल होना बताया जा रहा है। दो लोगों को सुरक्षित भी निकाला जा चुका है। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने के बाद में स्पष्ट हो पाएगा कि मिट्टी की खदान में कितने लोग दबे थे। मौके पर स्थानीय लोगों की बड़ी भीड़, रेस्क्यू टीम और भारी मात्रा में पुलिस बल वहां पहुंचा हुआ है। घायलों को इलाज के लिए देवसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है।खदान में दबे लोग परसोहर और हर्हा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सफेद मिट्टी जिसे इलाके में छूही कहा जाता उसे निकालने के दौरान यह हादसा हो गया।Accident at a white clay mine; two rescued; total number of buried will be known after rescue is complete.