उज्जैन के राहगीरी आनंद उत्सव में घोड़े पर बिगड़ा संतुलन, सुरक्षा कर्मियों ने संभाला, बड़ा हादसा होते-होते टला - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Sunday, 25 January 2026

उज्जैन के राहगीरी आनंद उत्सव में घोड़े पर बिगड़ा संतुलन, सुरक्षा कर्मियों ने संभाला, बड़ा हादसा होते-होते टला


रफीक खान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अचानक घोड़े से गिर पड़े। मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें संभालने की कोशिश की लेकिन तब तक वे जमीन पर गिर चुके थे। सहारा देकर उन्हें फौरन उठाया गया। यह घटना उज्जैन में राहगीरी आनंद उत्सव के दौरान उस वक्त हुई, जब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव घुड़सवारी कर रहे थे। अचानक घोड़े पर से संतुलन बिगड़ गया। हालांकि अच्छी बात यह है कि बड़ा हादसा होते-होते टल गया। A horse lost its balance during Ujjain's Rahgiri Anand Utsav, but security personnel took charge, averting a major accident.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उत्सव में शामिल थे और वह घोड़े पर सवार होकर आनंद उठा रहे थे। किसी बीच न जाने कैसे संतुलन हुआ और यह घटना घटित हो गई। मुख्यमंत्री के पास तैनात सुरक्षाकर्मियों ने गजब की फुर्ती दिखाई और स्थिति बिगड़ती उससे पहले ही सीएम को तत्काल संभालते हुए उठाया। गनीमत रही कि मुख्यमंत्री को कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में अन्य गतिविधियों का भी आनंद लिया।