प्रेम प्रसंग के चक्कर में बौखलाया आरोपी, घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम, पूरे इलाके में ह्ड़कंप - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Tuesday, 27 January 2026

प्रेम प्रसंग के चक्कर में बौखलाया आरोपी, घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम, पूरे इलाके में ह्ड़कंप


रफीक खान
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एरोड्रम थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेम प्रसंग के चक्कर में खून खराबे का बड़ा मामला सामने आया है। यहां लिव इन पार्टनरशिप में रह रहे आरोपी युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर जबरदस्त चाकू बाजी की। घटना में लिव इन पार्टनर के भाई की हत्या हो गई। जबकि मां तथा मृतक की बहन गंभीर रूप से घायल हुई है। खुद आरोपी ने भी अपने ऊपर चाकू से कई प्रहार किए। सभी घायल अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। घटना के पीछे प्रथम दृष्टया ये कारण सामने आया है कि लिव इन पार्टनरशिप वाली लड़की के परिवारजन नाराज थे। उन्होंने लड़की को कथित प्रेमी से मिलने के लिए पूरी तरह मना कर दिया था। इस बात को लेकर आरोपी युवक बौखला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। The accused, distraught over a love affair, entered the house and committed the crime, causing panic in the entire area.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि वारदाता एरोड्रम क्षेत्र के 60 फीट रोड पर हुई। आरोपी वेदांत अंजनी नगर में रहने वाली युवती को पसंद करता था, लेकिन युवती के परिवार के लोगों को वेदांत से मेलजोल पसंद नहीं था। युवती ने भी इसके बाद बात बंद कर दी। इसके बाद आरोपी सोमवार शाम को युवती के घर पहुंचा और युवती, उसके भाई व मां पर चाकू से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ खून खराबे के बाद उनसे खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। आस पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान युवती के भाई ने दम तोड़ दिया। आरोपी युवक भी अस्पताल में भर्ती है।