घिनौनी हरकत को रोकने के लिए शिक्षक आगे बढ़े तो किया हमला, कोई भी पकड़ नहीं पाया, पुलिस कर रही तलाश - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Tuesday, 27 January 2026

घिनौनी हरकत को रोकने के लिए शिक्षक आगे बढ़े तो किया हमला, कोई भी पकड़ नहीं पाया, पुलिस कर रही तलाश


रफीक खान
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में गणतंत्र दिवस के जश्न के दौरान एक ऐसी घिनौनी घटना प्रकाश में आई, जिसने स्कूल की छात्राओं में दहशत उत्पन्न कर दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद चेंजिंग रूप में कपड़े बदलने के लिए पहुंची छात्राओं का वीडियो बनाने की कोशिश की गई। इस हरकत को रोकने के लिए जैसे ही शिक्षकों ने कोशिश की उन पर हमला कर दिया गया। हरकत को अंजाम देने वाला कोई भी पकड़ नहीं जा सका है। स्कूल द्वारा की गई शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश कर रही है।Teachers stepped forward to stop the heinous act and were attacked; no one was caught; police are searching.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि यह मामला उमरिया के ग्राम पिपरिया स्थित हाईस्कूल का है। राष्ट्रीय महापर्व गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के आयोजन में स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। छात्राओं के कपड़े बदलने के लिए एक कमरा तय किया गया था, जहां पुरुषों का आना मना था। इस दौरान 3-4 लोग विद्यालय के उस कमरे में जा घुसे। कपड़े बदल रही छात्राओं का मोबाइलों से वीडियो बनाने लगे। घटना देख शिक्षक रजनीश तिवारी, पुरुषोत्तम तिवारी, दिलीप मिश्रा ने विरोध किया तो उन पर पर हमला कर दिया। जमकर मारपीट की। गनीमत रही कि कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोगों ने समय पर झगड़े में बीच बचाव कर शिक्षकों को बचाया जा सका।