दहेज प्रताड़ना से लेकर तेजाब से नहलाने तक की धमकी का आरोप, पति ने एसपी से लगाई गुहार - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Sunday, 11 January 2026

दहेज प्रताड़ना से लेकर तेजाब से नहलाने तक की धमकी का आरोप, पति ने एसपी से लगाई गुहार


रफीक खान
आजकल पति-पत्नी के बीच स्टैंडर्ड को लेकर भी क्लेश के बड़े मामले सामने आ रहे हैं। एक दो नहीं अनेक ऐसे मामले आए, जिनमें पत्नी बड़े पद पर पहुंचते ही पति के खिलाफ हो गई और फिर पति का दांपत्य जीवन तो बर्बाद हुआ ही उसे अपने को बचाने के लिए पुलिस के चक्कर काटना पड़ रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश का सामने आया है, यहां एक पति ने SP के पास पहुंचकर गुहार लगाई है कि उसने पत्नी को पढ़ा लिखा कर थानेदार बनवाया और जब वह थानेदार बन गई तो उसने झूठा मुकदमा लगवा कर उसे फसवा दिया है। अब पति खुद को और अपने परिजनों को बचाने के लिए चक्कर काट रहा है।Allegations of dowry harassment and threats of dousing with acid range from the husband's appeal to the Superintendent of Police.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि पिलखुवा क्षेत्र के गांव पूठा हुसैनपुर के गुलशन ने एसपी से की शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी पायल रानी बरेली में दारोगा पद पर तैनात है। नवंबर 2025 में उसने उसके व उसके परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और तेजाब से नहलाकर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायती पत्र में गुलशन ने बताया कि दो दिसंबर 2022 को उसकी शादी हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गणेशपुरा निवासी पायल रानी से हुई थी। लेकिन शादी से पहले दोनों वर्ष 2016 से एक-दूसरे को जानते थे और आपसी रिलेशन में थे और 2021 में कोर्ट मैरिज कर चुके थे। इससे पहले उन्होंने अपनी पत्नी को मेहनत-मजदूरी कर पढ़ा लिखाकर भर्ती कराया। वर्ष 2023 में उनकी पत्नी उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक के रूप में भर्ती हुई। वह वर्तमान में बरेली जिले में तैनात हैं। लेकिन 13 नवंबर 2025 को उसकी पीड़ित उसके पिता नरेंद्र कुमार, मां गीता, बड़े भाई कमल, भाभी कोमल, बहन सलोनी, पायल व बहनोई रिंकू के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। अब पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।