दारू पार्टी के बीच से युवती का लौटना गवारा नहीं हुआ भाजपा नेता को, मां से भी मारपीट, मोबाइल तोड़ा - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Thursday, 29 January 2026

दारू पार्टी के बीच से युवती का लौटना गवारा नहीं हुआ भाजपा नेता को, मां से भी मारपीट, मोबाइल तोड़ा


रफीक खान
मध्य प्रदेश के विंध्याचल में सतना जिला अंतर्गत नागौद में भारतीय जनता पार्टी के एक मंडल अध्यक्ष का कारनामा वीडियो में सामने आया है। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि शराब पार्टी कर रहे भाजपा नेता को उस दौरान वहां से युवती का लौटना इतना नागवार गुजरा कि उसने उसे पटक-पटक कर बुरी तरह पीटा। पीड़िता की मां और भाई वहां पहुंचे। जब भाई ने इस गुंडागर्दी का वीडियो बनाने की कोशिश की, तो नेता ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। बीच-बचाव करने आई मां के साथ भी मारपीट की गई, जिससे दोनों मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। The BJP leader was not happy with the young woman returning from a liquor party, assaulted her mother and broke her mobile phone.

कहा जाता है कि सतना जिले के नागौद में भाजपा के मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन पर एक युवती और उसकी मां को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। मामला मंगलवार देर रात का है। आरोप है कि नेताजी ने पहले 'कस्टमर' के बहाने ब्यूटी पार्लर संचालिका को अपने गोदाम में बुलाया और जब उसने शराब पी रहे नेता को देखकर लौटने की कोशिश की, तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें धक्का-मुक्की और मारपीट साफ दिखाई दे रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह ब्यूटी पार्लर चलाती है। पुलकित टंडन के नौकर आरके नामदेव ने उसे फोन किया और पुलकित से बात कराई। पुलकित ने कहा- "पार्लर के लिए एक कस्टमर आया है, आकर मिल लो।" जब पीड़िता भाजपा नेता की ट्रेडिंग दुकान के गोदाम पहुंची, तो नौकर ने उसे अंदर भेज दिया। अंदर का नजारा देख वह सन्न रह गई। वहां कोई कस्टमर नहीं था, बल्कि पुलकित टंडन शराब पी रहा था। शराब पार्टी देख वह वापस लौटने लगी। इसी बात पर पुलकित भड़क गया। बुधवार सुबह इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें आरोपी की करतूत कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की की जा रही है। आरोपी पुलकित टंडन और राजकुमार नामदेव के सम्बंध में रिपोर्ट लिखाई है। नागौद थाने में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।