बारामती के पास सुबह हुई घटना, खेत में जलता हुआ दिखाई दिया विमान, मौके पर सभी विभागों के अधिकारियों का जमावड़ा - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 28 January 2026

बारामती के पास सुबह हुई घटना, खेत में जलता हुआ दिखाई दिया विमान, मौके पर सभी विभागों के अधिकारियों का जमावड़ा


रफीक खान
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की एक विमान दुर्घटना में मौत होने की खबर सामने आई है। इस विमान में तीन से छह लोग सवार होने की बात कही जा रही है। उपमुख्यमंत्री की मौत और घटना की पुष्टि अधिकारी मीडिया रिपोर्ट्स में कर रहे हैं। यह घटना बारामती के पास एक खेत में होना बताई जा रही है। संभवत: विमान में कोई तकनीकी खराबी आने के कारण खेत में इमरजेंसी लैंडिंग की गई और विमान आग की लपटों में तब्दील हो गया। The incident occurred near Baramati in the morning, where a burning plane was seen in a field. Officials from all departments gathered at the scene.

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से कहा जा रहा है कि अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि कर दी है।दुर्घटना का शिकार हुए विमान में डिप्टी सीएम पवार भी मौजूद थे। पीटीआई भाषा ने अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी है कि इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की खबर है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 6 लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी इस तरह की भी सामने आई है कि डिप्टी सीएम हादसे में बुरी तरह घायल हो गए हैं। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। स्थानीय मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज जारी है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। डिप्टी सीएम पवार किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बारामती के लिए रवाना हुए थे। बारामती को चुनावी रूप से पवार परिवार का गढ़ माना जाता है। वह इसी सीट से विधायक भी थे। 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भतीजे युगेंद्र पवार को हराकर जीत दर्ज की थी।