रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर में भेड़ाघाट नगर पंचायत अध्यक्ष चतुर सिंह लोधी के पुत्र नीरज लोधी को देर रात बदमाशों ने घेर कर चाकुओं से हमला कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल नीरज को स्थानीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीन हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार घायल और हमलावरों के बीच किसी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद घटना का कारण स्पष्ट हो सकेगा। The incident occurred late last night near Vishal Mega Mart under Tilwara police station area, and a property dispute surfaced.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि घटना तिलवारा थाना क्षेत्र के विशाल मेगा मार्ट के पास की है। बताया जा रहा है कि देर रात घायल नीलेश लोधी जबलपुर से भेड़ाघाट स्थित अपने घर जा रहा था, तभी तीन बदमाशों ने उसे रोका और ताबड़तोड़ चाकू मारकर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने घायल नीलेश लोधी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाने के बाद भेड़ाघाट नगर पंचायत अध्यक्ष चतुर सिंह को फोन कर घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि नीलेश लोधी प्रॉपर्टी का काम करता था। वहीं, हमलावर जीतू पटेल अपने साथी अंकित और सचिन के साथ इसी व्यवसाय से जुड़ा हुआ है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त को लेकर दोनों पक्षों में कुछ समय पहले विवाद भी हुआ था। जीतू पटेल आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ अवैध वसूली और मारपीट जैसे कई मामले दर्ज हैं। हाल ही में जेल से छूटने के बाद वह अपने साथियों अंकित और सचिन के साथ फिर से प्रॉपर्टी का काम करने लगा था।
.jpg)