MP में घटना, पहले से थी दोनों में जान पहचान, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, आरोपी की हो रही तलाश - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Thursday, 1 January 2026

MP में घटना, पहले से थी दोनों में जान पहचान, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, आरोपी की हो रही तलाश


रफीक खान
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल एक तरफ जहां न्यू ईयर के जश्न में डूबी थी, वही रेप की घटना होने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता और आरोपी पहले से एक दूसरे को जानते थे। रेप रेस्टोरेंट में हुआ या फिर निकट स्थित जंगल में? पुलिस जांच कर रही है। आरोपी की तलाश भी की जा रही है। The incident took place in MP, the two were already acquainted, police filed an FIR, and the accused is being searched for.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि घटना रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। जहां केरवा के जंगल कैंप में आरोपी युवती को न्यू ईयर की पार्टी मनाने के बहाने अपने साथ लेकर पहुंचा और वहीं पर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी का नाम समीर है, जो घटना को अंजाम देने के बाद से ही फरार है। पीड़ित युवती इवेंट मैनेजर है। पीड़िता के मुताबिक वो इवेंट मैनेजर है, प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले समीर से उसकी पहचान थी। जहूर ने 31 दिसंबर की रात न्यू ईयर पार्टी के बहाने उसे पहले तो नेहरू नगर बुलाया। वो आरोपी को पहले से जानती थी इसलिए उसने उस पर भरोसा किया और नेहरू नगर चली गई। नेहरू नगर से रात करीब एक बजे आरोपी उसे केरवा जंगल कैंप में ले गया। वहां आरोपी जहूर ने उसे जान से मारने की धमकी दी और अपनी हवस का शिकार बनाया।