बरामद हुए 66 लाख, चर्चा 4 करोड़ की, कैबिनेट मिनिस्टर के करीबी का है होटल, सीसी कैमरे के फुटेज में है पूरा राज - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 4 February 2026

बरामद हुए 66 लाख, चर्चा 4 करोड़ की, कैबिनेट मिनिस्टर के करीबी का है होटल, सीसी कैमरे के फुटेज में है पूरा राज


रफीक खान
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में स्थित एक होटल में हुई लूट का पर्दाफाश पुलिस ने कर दिया लेकिन सस्पेंस अभी बना हुआ है। कर्मचारियों ने होटल में रखी नोटों की गड्डीयों पर नियत खराब की और उड़ा डाले। मलिक को नकाबपोश बदमाशों द्वारा घटना को अंजाम देने और नकली मुठभेड़ की कहानी भी सुना दी। पुलिस ने सीसी कैमरों के फुटेज देखे और असलियत को सामने ला दिया। होटल की ओर से 75 से 80 लाख रुपये लूटने की रिपोर्ट लिखाई गई थी, पुलिस ने 66 लाख रुपए बरामद किए हैं। चर्चा यह है कि होटल में चार करोड रुपए रखे थे, इतना ज्यादा कैश किसका था, कहां से आया और किस काम के लिए था? होटल मालिक एक कैबिनेट मिनिस्टर का नजदीकी है, इसलिए रुपयों को लेकर मंत्री जी की भी चर्चाएं हो रहीं हैं। 66 lakh rupees recovered, rumours suggest 4 crore rupees, hotel owned by a close associate of a cabinet minister, CCTV footage reveals the secret.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मामला तीन फरवरी 2026 की रात करीब 2:30 बजे का है, जब नरसिंहपुर नगर स्थित होटल कुसुम वैली के कर्मचारियों ने कोतवाली थाना पहुंचकर सूचना दी कि 3 से 4 नकाबपोश बदमाशों ने होटल में जबरन घुसकर लगभग 75 से 80 लाख रुपये की नगदी लूट ली है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सुबह करीब 4 बजे पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के साथ स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीओपी नरसिंहपुर मनोज गुप्ता के नेतृत्व में पांच विशेष टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान घटनास्थल से महत्वपूर्ण भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए। लूट के खुलासे में सीसीटीवी फुटेज और होटल कर्मचारियों का नकली ड्रामा देखने में आया। कड़ी पूछताछ में होटल के रात्रिकालीन मैनेजर चंद्रेश रजक ने लूट की साजिश में अपनी सहभागिता स्वीकार की। पुलिस जांच में सामने आया कि होटल कर्मचारी अनुज कुमार को होटल में रखी बड़ी नगदी की पूर्व जानकारी थी। लालच में आकर उसने यह जानकारी चंद्रेश रजक और राकेश शुक्ला को दी। इसके बाद मोनू उर्फ टूईया वंशकार सहित अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया गया। चंद्रेश रजक, निवासी यादव कॉलोनी नरसिंहपुर, राकेश कुमार शुक्ला, निवासी लखीमपुर खीरी (उ.प्र.), हाल नरसिंहपुर, अनुज कुमार वाल्मीकि, निवासी लखीमपुर खीरी (उ.प्र.), हाल नरसिंहपुर, मोनू उर्फ टूईया वंशकार, निवासी रिपटा पार नरसिंहपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने अब तक लगभग 66 लाख रुपये की नगदी बरामद कर ली है। इकट्ठा कैश कहां से आया? कौन लाया? किसके लिए लाया गया था? ऐसे सवालों का जवाब बड़े रसूख के कारण पुलिस के लिए भी गले की फांस बना है।