चर्चा का विषय बनी कार्रवाई, एसडीएम के वीडियो हो रहे वायरल, गांवों तक दौड़ेगा जल्दी ही बुलडोजर - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 4 February 2026

चर्चा का विषय बनी कार्रवाई, एसडीएम के वीडियो हो रहे वायरल, गांवों तक दौड़ेगा जल्दी ही बुलडोजर


रफीक खान
मध्य प्रदेश में अवैध कॉलोनी की भरमार है। शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल से लेकर डॉक्टर मोहन यादव तक प्रदेश सरकार अनेक बार अलग-अलग फरमान जारी कर चुकी है लेकिन कार्रवाई गाहे-बगाहे ही देखने मिलती है। हाल ही में मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में पदस्थ एक एसडीएम के वीडियो वायरल हो रहे हैं। लेडी एसडीएम बुलडोजर पर सवार है और खुद जेसीबी मशीन को ऑपरेट कर कॉलोनी हटाने पहुंची है। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के निर्देश पर भले ही जिले में यह पहली कार्रवाई है लेकिन जल्द ही गांव तक फैली अवैध कॉलोनियो पर हमला बोला जाएगा। The action has become a topic of discussion, videos of the SDM are going viral, and bulldozers will soon be running to the villages.

लेडी एसडीएम अलका एक्का का कहना है कि यह अवैध कॉलोनी प्रदीप निहारे की है, जहां बिना अनुमति के निर्माण कार्य किया गया था। कलेक्टर के स्पष्ट निर्देशों के बाद, मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप भू-माफियाओं और अवैध कॉलोनाइजरों पर यह प्रहार किया गया है। जब कार्रवाई शुरू हुई, तो एसडीएम ने खुद बुलडोजर ऑपरेट करना शुरू किया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला अधिकारी का यह सशक्त अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रशासन ने शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी अवैध कॉलोनियों को चिह्नित कर लिया है। आने वाले दिनों में जिले के अन्य हिस्सों में भी ऐसी ही बड़ी कार्यवाहियां देखी जा सकेंगी।