कुत्तों के खदेड़ने के दौरान जीसीएफ फैक्ट्री पोस्ट ऑफिस के सामने सड़क पार कर रहा था, घायल अस्पताल में भर्ती - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 4 February 2026

कुत्तों के खदेड़ने के दौरान जीसीएफ फैक्ट्री पोस्ट ऑफिस के सामने सड़क पार कर रहा था, घायल अस्पताल में भर्ती


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर में गन कैरिज फैक्ट्री GCF स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने वाली सड़क को पार कर रहा एक बारासिंघा एक्टिवा से टकरा गया। एक्टिवा की रफ्तार तो तेज थी ही, वही कुत्तों के खदेड़ने के कारण बारहसिंगा भी बहुत तेजी से छलांग लगा रहा था। टक्कर में बारहसिंगा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक्टिवा सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वह उचटकर काफी दूर जा गिरे थे,जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। The man was crossing the road in front of the GCF Factory Post Office when he was chased by dogs; the injured man was hospitalized.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि घटना बुधवार दोपहर करीब 3 बजे की है। दंपति रांझी से जबलपुर की ओर जा रहे थे, तभी एक बारहसिंगा, जिसे कुछ श्वानों ने खदेड़ दिया था, डर के कारण सड़क की ओर भागा और सीधे उनकी एक्टिवा से टकरा गया। सूचना मिलते ही जीसीएफ स्टेट के सुरक्षा कर्मचारी, नगर निगम और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायल दंपति कटंगी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। बुजुर्ग का नाम लोकेश ध्यानी है। लोकेश के साथ उनकी पत्नी भी एक्टिव पर सवार थी।