रीवा, सतना, दमोह, अनूपपुर आदि जिलों में रह चुके हैं विपिन पटेल, जबलपुर से भोपाल तक विभाग में सनसनी - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Thursday, 5 February 2026

रीवा, सतना, दमोह, अनूपपुर आदि जिलों में रह चुके हैं विपिन पटेल, जबलपुर से भोपाल तक विभाग में सनसनी


रफीक खान
जबलपुर निवासी, दिल्ली में पदस्थ,मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी अभिषेक तिवारी के बाद अब जबलपुर वन विभाग में पदस्थ जिला वन मंडल अधिकारी (योजना) विपिन पटेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सामान्य तौर पर उच्च पदों पर पदस्थ वरिष्ठ अधिकारी इस्तीफा के पीछे कारण व्यक्तिगत ही बताते हैं लेकिन व्यक्तिगत कारण आसानी से किसी को हजम नहीं होते हैं। अभिषेक तिवारी के इस्तीफे की सनसनी ब्यूरोक्रेसी से गायब भी नहीं हुई और अब जिला वन मंडल अधिकारी के इस्तीफे ने नई सनसनी पैदा कर दी। Vipin Patel has served in districts like Rewa, Satna, Damoh, Anuppur, etc., creating a sensation in the department from Jabalpur to Bhopal.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि भारतीय वन सेवा (IFS) के 2013 बैच के अधिकारी विपिन पटेल ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने विभाग के प्रमुख पीसीसीएफ को त्यागपत्र भेजा है। उन्होंने 4 फरवरी 2026 से सेवा छोड़ने की इच्छा जाहिर की है। फिलहाल वे जबलपुर प्लानिंग में डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (DFO) के पद पर पदस्थ थे। विपिन पटेल का वन विभाग में लंबा और विविध अनुभव रहा है। वे इससे पहले रीवा, दमोह, सतना और अनूपपुर जैसे महत्वपूर्ण जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जिन उच्च पदों को हासिल करने के लिए युवा एड़ी-चोटी का जोर लगा देते हैं, उन्हें व्यक्तिगत कारण बताते हुए इतनी आसानी से क्यों छोड़ा जा रहा है? यह सवाल हर जुबान पर है।