प्रेम प्रसंग के चलते शादी के दबाव की चर्चा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थी नर्स, आरोपी की तलाश शुरू - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Thursday, 5 February 2026

प्रेम प्रसंग के चलते शादी के दबाव की चर्चा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थी नर्स, आरोपी की तलाश शुरू


रफीक खान
मध्य प्रदेश के सागर जिला अंतर्गत शाहगढ़ थाना क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एक नर्स को फोन करके बाहर बुलाया और गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग के चलते शादी का दबाव कारण चर्चित है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। There was talk of pressure to marry due to a love affair; the nurse was posted at the primary health center; a search has begun for the accused.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि घटना जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र की है, जहां बुधवार रात करीब 8.30 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ठीक सामने ड्यूटी पर तैनात 25 वर्षीय नर्स दीपशिखा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हत्यारा जबलपुर के कटंगी पाटन क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी शाहगढ़ में अपने दोस्त के साथ रहता था। नर्स दीपशिखा भी इसी क्षेत्र में बीते करीब दो साल से रह रही थी। लड़का और युवती दोनों एक दूसरे से परिचित थे। गोली चलाने वाला आरोपी युवक नर्स पर शादी को लेकर दबाव डाल रहा था। युवती ने उसकी बात मानने से इंकार किया होगा। माना जा रहा है कि इसी के चलते युवक ने वारदात को अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने तीन गोलियां चलाईं हैं। जिनमें से एक नर्स दीपशिखा की पीठ में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।