बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े की वारदात, चाकू से गोदने के बाद हो गए फरार, घर लौटते वक्त हुई घटना - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Thursday, 5 February 2026

बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े की वारदात, चाकू से गोदने के बाद हो गए फरार, घर लौटते वक्त हुई घटना


रफीक खान
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में गुरुवार की शाम भारतीय जनता पार्टी के पार्षद की पत्नी को चाकुओं से गोदकर मार डाला गया। बाइक पर सवार होकर बदमाशों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब भाजपा पार्षद की पत्नी ऑटो पर सवार होकर घर वापस लौट रही थी। घटना के बाद समूचे क्षेत्र में सनसनी व्याप्त हो गई। सूचना पाकर बड़ी मात्रा में पुलिस बल मौके पर जा पहुंचा। गंभीर रूप से घायल मानते हुए महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस हमलावरों की लगातार तलाश में लगी हुई है। Bike-riding criminals committed the crime in broad daylight, stabbing the victim with a knife and then fled. The incident occurred while the victim was returning home.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि शहर के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद शाहिद मेव की पत्नी रुबीना मेव शाम के वक्त करीब साढ़े पांच बजे अभिनंदन क्षेत्र में थी। उस दौरान वह ऑटों में बैठकर घर की ओर जा रही थी। उसी दौरान बाइक सवार दो युवक मौके पर पहुंचे। इसके बाद एक युवक ने अचानक चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। ऐसा कहा जा रहा है कि हत्या रुबीना के सौतेले बेटे और शाहिद की अन्य पत्नी के बेटे साहिल ने उसके दोस्त के साथ मिलकर की है। साहिल और उसके दोस्त की तलाश की जा रही है। रुबीना और शाहिद की शादी पांच-छह माह पहले हुई थी। शादी के बाद से ही घर में विवाद चल रहा था। जिसके बाद रुबीना के लिए अलग से शाहिद ने अभिनंदन में किराए पर घर लिया था। यह भी पता चला है कि भाजपा पार्षद शाहिद मृतिका का चौथा पति है जबकि रुबीना भाजपा पार्षद शाहिद की तीसरी पत्नी थी।