धार जिले में परीक्षा के दौरान हुई प्रसव पीड़ा, परिजनों के अलावा तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस, FIR दर्ज - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 25 February 2026

धार जिले में परीक्षा के दौरान हुई प्रसव पीड़ा, परिजनों के अलावा तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस, FIR दर्ज


रफीक खान
मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित एक हायर सेकेंडरी स्कूल के परीक्षा केंद्र में उस समय हड़कंप की स्थिति बन गई, जब गणित का पेपर देने गई दसवीं की छात्रा को प्रसव पीड़ा हुई और उसने बाथरूम में जाकर एक बच्चे को जन्म दे दिया। परीक्षा केंद्र के जिम्मेदार घटना को लेकर सकते में आ गए। फौरन छात्रा के परिवारजनों और पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चा देने वाली छात्रा को अस्पताल पहुंचाया तथा उसकी बयानों के आधार पर FIR भी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। A woman went into labour during an examination in Dhar district; family members and police immediately arrived at the scene, and an FIR was registered.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि पीथमपुर सेक्टर-1 थाना क्षेत्र में हाउसिंग बोर्ड स्थित एक हायर सेकंडरी स्कूल में मंगलवार को 10वीं बोर्ड का गणित का पेपर हो रहा था। पेपर सुबह 9 बजे शुरु हुआ। करीब 10 बजे छात्रा को पेट में तेज दर्द शुरू हुआ तो वो बाथरूम चली गई। स्थिति गंभीर देख स्कूल प्रबंधन ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बुलाया, जिसके बाद उनकी मदद से सुरक्षित प्रसव कराया गया। छात्रा ने एक पुत्र को जन्म दिया है। कहा जाता है कि 16 वर्ष 3 माह की नाबालिग वर्ष 2017 से पीथमपुर क्षेत्र में रह रही है। मई 2024 में गरबा कार्यक्रम के दौरान उसकी पहचान कान्हा पिता नितेश बरमन निवासी जीवन ज्योति कॉलोनी, थाना बेटमा (जिला इंदौर) से हुई थी। आरोप है कि युवक ने बहला-फुसलाकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। गर्भावस्था की जानकारी छात्रा ने लंबे समय तक अपने परिजनों से छिपाई। परिजनों को संदेह हुआ तो छात्रा ने गर्भ ठहरने का कारण अपने मंगेतर से संबंध बताकर परिवार को गुमराह किया।