नदी किनारे फोरलेन के पास हुई घटना, साथियों ने भी की मारपीट, बचाने पहुंची बेटी से भी की गई अभद्रता - khabarupdateindia

खबरे

नदी किनारे फोरलेन के पास हुई घटना, साथियों ने भी की मारपीट, बचाने पहुंची बेटी से भी की गई अभद्रता


रफीक खान
मध्य प्रदेश में धार जिले के भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर पर गंभीर आरोप लगे हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो कारम नदी के किनारे स्थित फोर लाइन पर महिला के साथ मारपीट कर रहे हैं। महिला बकरी चराने के लिए गई थी। उसे रास्ता रोककर गाली गलोच करते हुए पीटा गया। घटना के दौरान महिला की बेटी बचाने आई तो उसके साथ भी अभद्रता की गई। महिला ने पुलिस को शिकायत करते हुए मुकदमा दर्ज करने तथा सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। The incident took place near the river bank on the four-lane road. The companions also assaulted him and the daughter who came to rescue him was also abused.

जानकारी के मुताबिक धार जिले की धरमपुरी विधानसभा सीट से निर्वाचित भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर एक बार फिर सुर्खियों में है। कहा जाता है कि जो वीडियो सामने आया है वो 22 फरवरी 2026 का है। पीड़िता गेंदाबाई गिरवाल निवासी सिरसोदिया गांव का आरोप है कि वो उस दिन सुबह 8 बजे अपने पोते के साथ कारम नदी किनारे फोरलेन के पास बकरे-बकरी चरा रही थी। इसी दौरान भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर अपने साथियों के साथ आए रास्ता रोककर विवाद किया। विधायक ने उन्हें गंदी-गंदी गालियां दीं और मारने के लिए दौड़े। वीडियो में विधायक महिला को गाली देते और तेजी से उसे मारने के लिए आगे आते दिख भी रहे हैं। महिला का आरोप है कि इस दौरान उसके साथ विधायक के साथियों ने भी मारपीट की। शोर सुनकर बेटी उसे बचाने आई तो विधायक के साथियों ने बेटी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। उल्लेखनीय है कि बीते महीने जनवरी में भी विधायक कालू सिंह ठाकुर उस वक्त मीडिया की सुर्खियां बने थे, जब उन्होंने एक महिला व उसके साथी पर ब्लैकमेल करने और 2 करोड़ रुपये की मांग करने के आरोप लगाते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। तब इस मामले में महिला और विधायक के बीच बातचीत के ऑडियो भी सामने आए थे और इस मामले में कुछ दिन बाद पुलिस ने एक्शन विधायक को ब्लैकमेल करने वाली महिला को उसके पति को उत्तर प्रदेश के कानपुरू से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस को ताजी घटना की शिकायत मिली है और उसकी जांच की जा रही है।