रफीक खान
मध्य प्रदेश के सतना जिला अंतर्गत रामपुर बघेलान के राम वन मंदिर परिसर में एक युवक युवती की आपत्तिजनक हरकतें सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो के रूप में वायरल होने की बात सामने आ रही है। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पवित्र स्थल पर शिव पार्वती की मूर्ति के पीछे इस तरह की घिनौनी हरकत करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर अज्ञात युवक युवती का पता लगाया जा रहा है। Case of Ram Van Mandir complex of Satna, anger spread among people after photo-video went virel
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जाता है कि फोटो-वीडियो में नजर आ रहा है कि दोनों मंदिर परिसर में स्थित शिव-पार्वती की मूर्ति के पीछे आपत्तिजनक हरकत कर रहे हैं, जिससे न सिर्फ धार्मिक स्थल की गरिमा को ठेस पहुंची बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था भी आहत हुई। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने ऊपर से उनका वीडियो बना लिया और फोटो खींच लिए, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना को लेकर रामवन मंदिर के पुजारी अंश शर्मा ने रामपुर बाघेलान थाने पहुंचकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि इस तरह की घटनाएं मंदिर जैसे पवित्र स्थान की गरिमा को नुकसान पहुंचाती हैं और समाज में गलत संदेश देती हैं। शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 137/26 के तहत धारा 298 (BNS) में अज्ञात युवक-युवती के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
