रैगिंग को लेकर सीनियरों ने जूनियर मेडिकल स्टूडेंट्स को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, 25 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Tuesday, 3 February 2026

रैगिंग को लेकर सीनियरों ने जूनियर मेडिकल स्टूडेंट्स को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, 25 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती


रफीक खान
नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर में रैगिंग की हुई बड़ी घटना के कुछ दिन बाद ही अब रीवा में भी मामला सामने आया है। यहां सीनियर मेडिकल स्टूडेंट्स ने जूनियर छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। दो गुटों में खूनी संघर्ष की बात कही जा रही है। घटना में दर्जन भर के करीब मेडिकल स्टूडेंट्स के सिर फूट गए हैं, वहीं 25 से ज्यादा घायल स्टूडेंट्स को संजय गांधी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन घटना को लेकर गोल-मोल जवाब देते हुए रैगिंग की बात छुपाने की कोशिश कर रहा है। Seniors beat up junior medical students over ragging, leaving over 25 hospitalized.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में रैगिंग को लेकर छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। लाठी-डंडे और बेल्ट चले, मारपीट इमरजेंसी वार्ड तक पहुंची। श्याम शाह मेडिकल कॉलेज (SSMC) में रैगिंग को लेकर शुरू हुआ विवाद सोमवार को हिंसक झड़प में बदल गया। मामला इतना बढ़ गया कि यूजी हॉस्टल से शुरू हुई मारपीट संजय गांधी अस्पताल की इमरजेंसी तक पहुंच गई। इस दौरान मेडिकल छात्रों ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सोमवार दोपहर मेडिकल कॉलेज के यूजी हॉस्टल में सीनियर छात्रों ने फ्रेशर्स की रैगिंग शुरू की। जूनियर छात्रों ने इसका विरोध किया तो पहले कहासुनी हुई, फिर बात हाथापाई तक पहुंच गई। आरोप है कि सीनियर छात्रों ने हॉस्टल में रखी लाठियों और बेल्ट का इस्तेमाल कर जूनियर छात्रों पर हमला किया। मारपीट में करीब दर्जन भर जूनियर छात्र घायल हो गए। कुछ छात्रों के सिर फूट गए। घायल छात्रों को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल के आकस्मिक वार्ड में भर्ती कराया गया लेकिन शाम होते-होते दोनों गुटों के छात्र अस्पताल में फिर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते इमरजेंसी वार्ड और अस्पताल के गलियारों में फिर से मारपीट शुरू हो गई। कहा जाता है कि अस्पताल परिसर में एक-दूसरे का पीछा किया और लात-घूंसे व डंडों से हमला किया। सूचना मिलते ही श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. सुनील अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल जूनियर छात्रों की शिकायत सुनी और दोषी छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। डीन मामले की जांच की बात कर रहे हैं। उनका कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और उसके बाद ही दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।