रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिला अंतर्गत शहपुरा के समीप फ्लाईओवर ब्रिज से एक तेज रफ्तार हाईवे अनियंत्रित होकर नीचे आ गिरा। हाईवे की चपेट में ब्रिज के नीचे खड़ी एक कार आ गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई तथा छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। The incident occurred near Shahpura, a rescue operation is underway, and the injured are being evacuated and taken to the hospital.
जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि जबलपुर-भोपाल मार्ग पर शहपुरा में बड़ा हादसा हो गया है, जहां तेज रफ्तार हाइवा ब्रिज से नीचे गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 से 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पाटन एसडीओपी लोकेश डाबर से मिली जानकारी अनुसार शाहपुरा थानान्तर्गत फ्लाई ओव्हर का निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान निर्माण कार्य में लगा हाईवा दोपहर लगभग तीन बजे अनियंत्रित होकर साईड रोड में गिर गया। हाईवा की चपेट में रोड से गुजर रही एक मोटर साइकिल व एक कार आ गई। हाईवा की चपेट में आने के कारण मोटर साइकिल सवार नटवारा निवासी बलराम यादव उम्र 35 की घटनास्थल में मौत हो गई। कार के पिछले हिस्से से हाईवा के टकराने के कारण उसमें सवार चार व्यक्तियों को चोटें आई है। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। कार सवार परिवार भोपाल का बताया जा रहा है।कारी मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। मोटर साइकिल का शव हाईवा के नीचे तथा ड्राइवर का शव हाइवा के अंदर फंसा हुआ था। पुलिस टीम ने उन्हे बाहर निकालने के बाद पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हाईवा चालक की शिनाख्त नहीं हो पाई है और उनके संबंध में जानकारी एकत्र की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
