दर्जनों छात्र घायल होने के बाद भी थम नहीं रहा विवाद, किराए से रहने वाले स्टूडेंट के घर पहुंच कर किया जा रहा हमला - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 4 February 2026

दर्जनों छात्र घायल होने के बाद भी थम नहीं रहा विवाद, किराए से रहने वाले स्टूडेंट के घर पहुंच कर किया जा रहा हमला


रफीक खान
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्थित श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार के दिन से शुरू हुई लड़ाई मंगलवार को आधी रात तक जारी रही। गैंगस्टरों की तरह मेडिकल स्टूडेंट्स एक दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। आधी रात को किराए से रहने वाले स्टूडेंट के घर जाकर हमले किए जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के गृह जिले में हो रही इस घटना में अब तक 28 लोगों पर अपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। Even after dozens of students were injured, the dispute continued, with students being attacked at their rented homes.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि देर रात हुई इस घटना का एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मेडिकल छात्र लाठी डंडे से हमला करते नजर आ रहे हैं, तो वहीं कुछ छात्र जान बचाकर भाग रहे हैं। फिलहाल देर रात हुई घटना के बाद अब पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 28 मेडिकल छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मेडिकल छात्रों का यह बवाल मध्य प्रदेश की डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के गृह जिले के साथ-साथ उनके निवास स्थान से चंद कदम दूर स्थित द्वारिका नगर में हुआ है। यहां शाम को हुए विवाद के बाद 50 से अधिक मेडिकल छात्र आधी रात द्वारिका नगर जा पहुंचे और किराए से रहने वाले छात्रों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। उल्लेखनीय है कि सोमवार को रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के छात्रों में जीटी यानी की छुट्टी पर जाने को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हुई थी। विवाद की शुरुआत मेडिकल कॉलेज के कैंपस से हुई थी, जिसके बाद संजय गांधी अस्पताल परिसर में भी दोनों ने जमकर मारपीट की थी, जिसमें करीब आधा दर्जन छात्र घायल हुए थे। पुलिस ने वायरल वीडियो और फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है, जल्दी इनकी गिरफ्तारी शुरू होगी।