तेहरान में कई जगह धमाके, ईरान ने भी दागी मिसाइल, दोनों देशों में नागरिकों के लिए एडवाइजरी, ट्रंप की उछल-कूद शुरू - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Saturday, 28 February 2026

तेहरान में कई जगह धमाके, ईरान ने भी दागी मिसाइल, दोनों देशों में नागरिकों के लिए एडवाइजरी, ट्रंप की उछल-कूद शुरू


रफीक खान
इजरायल ने अमेरिका का साथ लेकर ईरान पर हमला बोल दिया है। उधर ईरान ने भी पलटवार करते हुए मिसाइलें दागी है। तेहरान में कई जगह धमाके हुए हैं। ईरान और इजराइल दोनों ही देश ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जंग शुरू हो गई है और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जमकर उछल कूद कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में तरह-तरह की बातें सामने आ रही है। Explosions in Tehran, Iran fires missiles, both countries issue advisories for citizens, and Trump begins his escalation.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जाता है कि तेहरान में कम से कम 3 जगहों पर हमला हुआ है। इजरायल ने पहले ही अपने देश के नागरिकों को ईरान की मिसाइलों को लेकर चेतावनी दे दी है। IDF ने शनिवार सुबह ईरान पर अचानक हमला किया है। ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया कि तेहरान में धमाकों की आवाज़ सुनी गई है। हमले के समय, IDF ने सभी नागरिकों को सुरक्षित जगहों के पास रहने की नेशनल वॉर्निंग भेजी थी। IDF ने कहा है कि 'यह इजरायल की तरफ मिसाइल दागे जाने की संभावना के लिए जनता को तैयार करने के लिए एक प्रोएक्टिव अलर्ट है।' राजधानी तेहरान में यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और जोम्हौरी इलाके में कई मिसाइलें गिरी हैं। ईरानी मीडिया ने कहा है कि इजरायली सेना ने ईरानी सेना IRGC के खुफिया विभाग के मुख्‍यालय को निशाना बनाया है। इसके अलावा मध्‍य तेहरान को भी न‍िशाना बनाया गया है। अभी इजरायल की ओर किसी मिसाइल हमले की कोई सूचना नहीं है। इजरायल ने आम नगारिकों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी। ईरान के बाद यमन और लेबनान ने भी इजरायल पर अटैक कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विदेश मामलों के जानकार वईल अव्वाद ने कहा, 'अगर अब ये जंग शुरू हो गई है तो ये खत्म नहीं होने वाली है। ईरान ने खुद कह दिया है कि तुमने शुरू किया था और अब हम खत्म करेंगे। इसका मतलब है कि ईरान पूरी तैयारी में है।'