धमाकों से गूंज गया काकीनाडा, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, पूरी फैक्ट्री हो गई स्वाहा - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Saturday, 28 February 2026

धमाकों से गूंज गया काकीनाडा, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, पूरी फैक्ट्री हो गई स्वाहा


रफीक खान
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में शनिवार को दोपहर में अचानक धमाके शुरू हो गए। कुछ ही देर में पूरा काकीनाडा धमाकों की तेज आवाज से गूंज उठा। फटाका फैक्ट्री धूँ-धूँ कर जलने लगी और स्वाहा हो गई। काफी देर तक आसमान में आतिशबाजी होती रही। घटना में 18 लोगों के मारे जाने की आशंका है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिन्हें आसपास के अस्पतालों में पहुंचाया गया है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। जिम्मेदार सरकारी अमला भी जांच के लिए पहुंच गया है।Kakinada reverberated with explosions, death toll may rise, entire factory destroyed

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि यह हादसा शनिवार दोपहर को काकीनाडा जिले के सामरलाकोटा मंडल में वेटलापालेम-जी. मेडुपाडु के बीच बनी एक पटाखा फैक्ट्री में हुआ। धमाका इतना ज़बरदस्त था कि मज़दूरों के शव उड़कर सैकड़ों फीट दूर खेतों में जा गिरे। यह फैक्ट्री पेडापुडी रोड पर रहने वाले अडपा नानी के परिवार की बताई जा रही है। धमाके के बाद पूरा इलाका घने धुएं से भर गया। भयानक धमाके की असली वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। हादसे के वक्त फैक्ट्री में करीब 30 लोग काम कर रहे थे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए हैं। इस घटना के बाद पूरे जिले में मातम पसरा हुआ है। जान गंवाने वालों में ज़्यादातर महिलाएं हैं। फैक्ट्री में भारी मात्रा में विस्फोटक सामान होने की वजह से आग अब भी धधक रही है। बार-बार हो रहे छोटे-छोटे धमाकों की वजह से बचाव के काम में भी बड़ी दिक्कत आ रही है। इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।