उज्जैन के नागदा स्टेशन पर घटना, गुजरात का परिवार अस्थि विसर्जन के लिए आया हुआ था, जमकर उपद्रव - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Monday, 2 February 2026

उज्जैन के नागदा स्टेशन पर घटना, गुजरात का परिवार अस्थि विसर्जन के लिए आया हुआ था, जमकर उपद्रव


रफीक खान
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिला अंतर्गत नागदा स्टेशन के पास ट्रेन में छेड़छाड़ के विरोध पर बड़ा उपद्रव हो गया। कथित तौर पर किसी व्यक्ति द्वारा बच्ची के साथ छेड़छाड़ और सिगरेट का धुआं उड़ाने पर महिलाओं के साथ मारपीट करने का आरोप है। इसके बाद दो पक्षों के बीच मारपीट और आधी रात तक बवाल बना रहा। यहां तक कि पुलिस को लाठी चार्ज भी करना पड़ा। Incident took place at Ujjain's Nagda station; a family from Gujarat had come for immersion of ashes, leading to a massive uproar.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि अस्थि विसर्जन के लिए उज्जैन आ रहे परिवार की बच्ची के साथ छेड़छाड़ के बाद नागदा रेलवे स्टेशन के बाहर तनाव उत्पन्न हो गया। पुलिस ने समय रहते दोनों पक्ष को काबू किया और हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को खदेड़ा। इस दौरान उज्जैन से प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और जांच पड़ताल के बाद कार्रवाही की बात कही है।