आधा दर्जन गांवों में सर्वे शुरू, सुधार कार्य के लिए भी तैयारी, जबलपुर से लेकर कटनी तक पहुंच रहा था पानी - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Monday, 2 February 2026

आधा दर्जन गांवों में सर्वे शुरू, सुधार कार्य के लिए भी तैयारी, जबलपुर से लेकर कटनी तक पहुंच रहा था पानी


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बने बरगी बांध से सैकड़ो किलोमीटर दूर तक कृषि के लिए पानी की सप्लाई करने वाली दाईं तट नहर रविवार को फूट गई। इस घटना से जहां आसपास के आधा दर्जन गांवों के खेत तालाब बन गए तो वही आगे जा रही नहर के किनारे बसे गांव में पानी पहुंचना बंद हो गया। सोमवार को करीब आधा दर्जन से ज्यादा गांव में फसल नुकसान की जानकारी जुटाने सर्वे टीम पहुंच गई। साथ ही नहर के सुधार कार्य के लिए भी तैयारी की जा रही है। अधिकारी मुआयना कर यह प्रयास कर रहे हैं कि किस तरह से कार्य जल्द और मजबूती के साथ पूर्ण हो जाए। Surveys began in half a dozen villages, and preparations were underway for improvement work. Water was reaching from Jabalpur to Katni.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि जबलपुर अनुभाग के अंतर्गत ग्राम सगड़ा-झपनी, बम्हनोड़ा के पास नहर टूटने की घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन द्वारा बरगी बांध की दाईं तट नहर से पानी की निकासी पूर्णतः बंद करा दी गई। इसके साथ ही जिस स्थान पर नहर टूटी, उसके आगे के नहर के सभी गेट खोल दिये गये, ताकि खेतों में भरे पानी की निकासी तेजी से हो सके। एसडीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर नहर के टूटने के कारण खेतों में पानी भर जाने से फसलों को हुये नुकसान का सर्वे प्रारंभ कर दिया गया है। प्रभावित किसानों राहत राशि का वितरण किया जाएगा। कार्यपालन यंत्री बरगी बांध की दाईं तट नहर के मुताबिक रविवार को दोपहर लगभग 12 बजे बरगी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सगड़ा के पास मुख्य नहर के टूटने से नरई नाला से लगे कुछ खेतों में पानी भर गया। नहर टूटे हुये हिस्से से पानी नरई नाला में जा रहा है जो आगे जाकर नदी में मिल रहा है। प्रशासन तथा नहर से जुड़े इंजीनियर अब टूटी हुई नहर को दुरुस्त करने के लिए जुट गए हैं।