पानी की टंकी के पास पुलिस विभाग के पुराने क्वार्टर में लंबे समय से जम रहा था फड़, मौके पर 12 लोग मिले - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 27 February 2026

पानी की टंकी के पास पुलिस विभाग के पुराने क्वार्टर में लंबे समय से जम रहा था फड़, मौके पर 12 लोग मिले


रफीक खान
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पुलिस ने अपने ही विभाग के एक पुराने क्वार्टर में दबिश देकर 12 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। यहां लंबे समय से जुआ फड़ आबाद था। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई तो पुलिसकर्मी के बेटे तथा एक भाजपा नेता के साथ जुआरियो को पकड़ा गया। घटनाक्रम में चूंकि पुलिस वाले और भाजपा नेता का नाम आ गया, इससे काफी हलचल मची रही। The old police department quarters near the water tank had been cluttered for a long time, and 12 people were found at the scene.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि पुराना महल पानी की टंकी के पास जुआ गतिविधि का संचालन राहुल पिता गोपाल सिंह चौहान, निवासी राजगढ़ द्वारा किया जा रहा था। राहुल भाजपा अजजा मोर्चा का पूर्व जिलाध्यक्ष बताया गया है। वह उसी जर्जर क्वार्टर में निवासरत था और वहीं पर जुआ चला रहा था। उसके पिता पुलिस विभाग में निरीक्षक (टीआई) के पद पर पदस्थ हैं, हालांकि वे फिलहाल राजगढ़ जिले में पदस्थ नहीं हैं।पुलिस ने मौके से पांच मोटरसाइकिलें जब्त कीं, जिनकी कीमत 3,05,000 रुपये बताई गई है। इसके अलावा 12 मोबाइल फोन (कीमत 1,44,300 रुपये) और 24,700 रुपये नकद बरामद किए गए। कुल जब्त मशरूका 4,74,400 रुपये का बताया गया है। आरोपियों में दरयाबसिंह पिता मोरसिंह तंवर, उम्र 31 वर्ष, निवासी झंझाडपुर, शकील पिता अजीज खां, उम्र 37 वर्ष, निवासी पुरोहित मोहल्ला राजगढ़, अभयसिंह पिता मदनलाल तंवर, उम्र 21 वर्ष, निवासी फूटा तलाब थाना कालीपीठ, अमरलाल पिता मांगीलाल तंवर, उम्र 21 वर्ष, निवासी झंझाडपुर, पर्वतसिंह पिता बीरम सिंह सोंधिया, उम्र 34 वर्ष, निवासी लालपुरिया, पप्पू पिता गोवर्धन तंवर, उम्र 28 वर्ष, निवासी कंवरपुरा, दरियाबसिंह पिता बनेसिंह तंवर, उम्र 28 वर्ष, निवासी नलखेड़ा, धीरज पिता मुंशीलाल वाल्मीकि, उम्र 39 वर्ष, निवासी कालाखेत राजगढ़, फुजेल पिता शाहनबाज खां, उम्र 23 वर्ष, निवासी पुरा मोहल्ला राजगढ़, जुबेर उर्फ बिट्टू पिता शहजाद खां, उम्र 30 वर्ष, निवासी पीटी कंपनी राजगढ़, फरीद पिता राजू उद्दीन, उम्र 30 वर्ष, निवासी भंडारा गली राजगढ़, विशाल पिता कैलाश प्रजापति, उम्र 23 वर्ष, निवासी खुजनेर रोड राजगढ़ शामिल हैं।