युवती और लहूलुहान पड़ोसी को पहुंचाया अस्पताल, आरोपी को घेर कर पकड़ा, किया पुलिस के हवाले - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Saturday, 28 February 2026

युवती और लहूलुहान पड़ोसी को पहुंचाया अस्पताल, आरोपी को घेर कर पकड़ा, किया पुलिस के हवाले


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक तरफा प्यार करने वाले एक सनकी आशिक ने युवती को चाकू से गोद डाला। ताबड़तोड़ चाकूबाजी देख बचाने आए पड़ोसी पर भी युवक ने हमला कर दिया। इसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों लहूलहान घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया तथा आरोपी को घेर कर दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सिरफिरा आशिक इसके पहले भी लड़कियों से छेड़छाड़ कर चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। The young woman and her bleeding neighbor were taken to the hospital, the accused was surrounded and caught, and handed over to the police.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि जबलपुर जिले के पनागर थाना क्षेत्र के कंदराखेड़ा में एक सनकी युवक ने एकतरफा प्यार में युवती पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी का नाम सूर्या ठाकुर है, जो गांव की ही एक 20 वर्षीय युवती से एकतरफा प्रेम करता था। शुक्रवार को युवती खेत पर काम करने जा रही थी, तभी रास्ते में सूर्या ठाकुर ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे युवती को गंभीर चोट आई। युवती की चीख-पुकार सुनकर पास में रहने वाला युवक विशाल कोल मौके पर पहुंचा और उसे बचाने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने विशाल पर भी चाकू से हमला कर दिया और मौके से भागने की कोशिश की। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया और पनागर थाना पुलिस को सौंप दिया।युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी इससे पहले भी कई बार उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका है। कुछ दिन पहले उसने इस संबंध में थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन आरोपी फरार हो गया था। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।