18 जुआरियों से 13 लाख 67 हजार रुपये नगद बरामद, मेन गेट पर लटका था ताला और अंदर चल रहा था जुए का खेल - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 11 March 2026

18 जुआरियों से 13 लाख 67 हजार रुपये नगद बरामद, मेन गेट पर लटका था ताला और अंदर चल रहा था जुए का खेल


रफीक खान
मध्य प्रदेश की आईएएस अधिकारी शहडोल जिले में कलेक्टर रह चुकी तथा वर्तमान में मध्य प्रदेश वित्त विकास निगम इंदौर में बतौर प्रबंध संचालक पदस्थ वंदना वैद्य के इंदौर स्थित फार्म हाउस lf पुलिस ने बुधवार को जुआ फड़ पर छापा मार कार्रवाई की। यहां फार्म हाउस से 18 जुआरियों को पकड़कर 13 लाख 67000 नगद बरामद किए गए हैं। फार्म हाउस के मेन गेट पर बाहर से ताला लटका हुआ था, जबकि अंदर जुए का खेल चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 13 lakh 67 thousand rupees in cash recovered from 18 gamblers, the main gate was locked and gambling was going on inside.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि यह फार्महाउस आईएएस वंदना वैद्य और उनके पति अंबरीश वैद्य के नाम पर है। वंदना वैद्य साल 2009 की प्रमोटी आईएएस है। पुलिस ने 13 लाख 67 हजार 971 रुपए नकद, 52 ताश के पत्ते, 30 मोबाइल फोन, 10 नई ताश की गड्डियां जब्त किया। वहीं जुआरी जिन कारों से आए थे वह भी जब्त की हैं। पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली थी कि गांव अवलीपुरा स्थित कोठी निवास फार्म हाउस में बड़े पैमाने पर जुआ हो रहा है। पुलिस जब फार्म हाउस पहुंची तो मुख्य गेट बाहर से बंद था लेकिन अंदर से आवाज आने पर पुलिस पीछे से घुसी और जुआ खेलते हुए जुआरियों को पकड़ लिया। मौके से 5 जुआरी भागने में कामयाब हो गए। जिनके नाम पुलिस को पता चल गए हैं, उनकी भी तलाश की जा रही है। पुलिस को जांच में पता चला है कि फार्महाउस देखभाल के लिए गांव के ही किसी अर्जुन नाम के व्यक्ति को दिया गया था। इसके आसपास के फार्महाउस पर पूर्व में जुआ पकड़ा जा चुका है। वहां बंद हुआ तो अर्जुन ने जुआरियों से सांठगांठ की और कुछ रुपए लेकर फार्महाउस में जुआ खेलने की मंजूरी दे दी। फार्म हाउस में चल रही अनैतिक गतिविधि की जानकारी इस अधिकारी को नहीं थी, जब पुलिस ने उन्हें जानकारी दी तो स्तब्ध रह गई।