बजट सत्र के सातवें दिन हुआ जमकर हंगामा, गर्भगृह के भीतर घुसकर की गई नारेबाजी के बाद हुआ एक्शन - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 11 March 2026

बजट सत्र के सातवें दिन हुआ जमकर हंगामा, गर्भगृह के भीतर घुसकर की गई नारेबाजी के बाद हुआ एक्शन


रफीक खान
पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में चल रहे बजट सत्र के सातवें दिन विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष के कांग्रेसी विधायकों ने गर्भगृह तक घुसकर नारेबाजी की। जिसके परिणाम स्वरूप सारे के सारे कांग्रेस विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया। इस ऐतिहासिक एक्शन का भी कांग्रेस विधायकों ने पुरजोर तरीके से विरोध करते हुए सत्ता पक्ष भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। There was a huge uproar on the seventh day of the budget session, action was taken after people entered the sanctum sanctorum and started raising slogans.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि सत्र के दौरान धान खरीदी का मुद्दा बड़े ही जोर-शोर से गूंजा। दरअसल चूहों द्वारा धान खाए जाने के मामले को लेकर विपक्ष ने ध्यानाकर्षण के साथ ही स्थगन प्रस्ताव लाने का प्रयास किया। लेकिन इससे सदन में भारी हंगामा हो गया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा, जितना धान चूहों द्वारा खाना बताया गया है, उसके लिए 60 करोड़ चूहे लगेंगे। इतने चूहे कहां से आए? क्या 22 लाख क्विंटल टन धान खा जायेंगे। वहीं भूपेश बघेल ने कहा, मुस्वा को बदनाम किया जा रहा है। 4600 करोड़ के भ्रष्टाचार को छिपाने की कोशिश की जा रही है। सभापति ने स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य कर दिया लेकिन विपक्षी विधायकों ने सदन में जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी और गर्भगृह तक पहुंच गए।