पारिवारिक विवाद: पत्नी ने खाने में मिलाया जहर, पूरा परिवार हुआ शिकार, बड़े बेटे की मौत, तीन सीरियस - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 11 March 2026

पारिवारिक विवाद: पत्नी ने खाने में मिलाया जहर, पूरा परिवार हुआ शिकार, बड़े बेटे की मौत, तीन सीरियस


रफीक खान
मध्य प्रदेश के सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र में रहने वाले शर्मा परिवार का आपसी विवाद मंगलवार की रात जानलेवा मोड पर पहुंच गया। पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद पत्नी ने खाने में जहर मिला दिया और पूरे परिवार के साथ खुद ने भी खाना खा लिया। भोजन उपरांत एक-एक कर सभी की हालत बिगड़ गई। बड़े बेटे की तो मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी तथा छोटे बेटे की हालत सीरियस बनी हुई है। तीनों को सतना से रीवा सस्थित संजय गांधी मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया है। Family dispute: Wife poisoned food, entire family victimized, eldest son dead, three critical

जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि ग्राम बांधा निवासी कुंदन शर्मा अपनी पत्नी ज्योति शर्मा और दो बेटों के साथ रहता था। मंगलवार शाम करीब 7 बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद पत्नी ने घर में खाना बनाया और उसमें कुछ मिला दिया। परिवार के चारों सदस्यों ने उसे खा लिया। कुछ देर बाद परिवार के सदस्य अचेत होने लगे। इस दौरान सबसे छोटे बच्चे अभिषेक ने किसी तरह पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो घर के अंदर कुंदन शर्मा, उसकी पत्नी ज्योति शर्मा, बड़ा बेटा आकाश शर्मा और छोटा बेटा अभिषेक अचेत हालत में पड़े मिले। बड़े बेटे आकाश शर्मा की मौत हो गई, जबकि कुंदन शर्मा, ज्योति शर्मा और छोटा बेटा अभिषेक अभी भी गंभीर हालत में भर्ती हैं। पुलिस तीनों की हालत पर नजर बनाए हुए हैं। ब्यान होने पर घटना के पीछे की वास्तविकता सामने आ सकेगी।