कटनी-शहडोल राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेलवे पुलिया के पास आधी रात के बाद हुई घटना, 5 गंभीर रूप से हुए घायल - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 11 March 2026

कटनी-शहडोल राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेलवे पुलिया के पास आधी रात के बाद हुई घटना, 5 गंभीर रूप से हुए घायल


रफीक खान
मध्य प्रदेश के कटनी जिला अंतर्गत बड़वारा थाना क्षेत्र में कटनी-शहडोल राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेलवे पुलिया के पास आधी रात के बाद एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार चार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार पांच लोग घायल हुए हैं। सभी को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। The incident occurred after midnight near a railway culvert on the Katni-Shahdol National Highway, leaving five seriously injured.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि मानपुर निवासी एक युवक अपने तीन दोस्तों को लेने कटनी रेलवे स्टेशन आया था। उसके तीनों मित्र महाराष्ट्र से मजदूरी कर वापस लौटे थे। चारों युवक एक ही बाइक से मानपुर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान बड़वारा रेलवे पुलिया के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार रामकिशोर सिंह, रामदास सिंह, जितेंद्र सिंह और इंद्रभान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग राजगढ़ के निवासी हैं, जो किसी काम से अंबिकापुर गए हुए थे और वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बड़वारा के समीप उनकी कार की बाइक से भिड़ंत हो गई। कार में एक महिला सहित पांच लोग सवार थे, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।