वकील के शादी समारोह में शामिल होने डिप्टी चीफ मिनिस्टर सुरेंद्र चौधरी के साथ गए हुए थे, सुरक्षा दस्ते ने बचाया - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Thursday, 12 March 2026

वकील के शादी समारोह में शामिल होने डिप्टी चीफ मिनिस्टर सुरेंद्र चौधरी के साथ गए हुए थे, सुरक्षा दस्ते ने बचाया


रफीक खान
जम्मू एंड कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री तथा वरिष्ठ नेता फारूक अब्दुल्ला पर बुधवार की रात जानलेवा हमला हो गया। एक व्यक्ति ने उन पर अपनी रिवाल्वर से कनपटी के पास फायर कर दिया। साथ चल रहे सुरक्षा दस्ते ने इस हमले को नाकाम कर उसे तत्काल दबोच लिया। वायरल वीडियो में यह बिल्कुल वैसा ही हमला लग रहा है जैसा कि उत्तर प्रदेश में नेता और गैंगस्टर अतीक अहमद तथा उनके भाई पर पुलिस अधीक्षक के दौरान हुआ था। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि एक बड़ा सवाल यह है कि ज़ेड श्रेणी की सुरक्षा वाले फारूक अब्दुल्ला तक हमलावर रिवाल्वर सहित कैसे पहुंच गया? He had accompanied Deputy Chief Minister Surendra Chaudhary to attend a lawyer's wedding, but was rescued by security personnel.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में बुधवार देर रात एक शादी समारोह में यह घटना हुई। पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला और डिप्टी सीएम सुरेंद्र चौधरी पर जानलेवा हमला किया गया। घटना में उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। समारोह में कई गणमान्य लोग मौजूद थे।प्रारंभिक जांच के आधार पर इसे व्यक्तिगत या अन्य कारणों से हुई घटना माना जा रहा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। आरोपी कमल सिंह जम्वाल पुत्र अजीत सिंह जम्वाल पुरानी मंडी का रहने वाला है। वह शुरू से ही राजनीति में सक्रिय रहा है। पहले जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी में था और पार्टी की टिकट पर पुरानी मंडी के वार्ड नंबर 11 से कॉर्पोरेटर का चुनाव भी लड़ चुका है। आरोपी ने हमला क्यों किया? इसका खुलासा अभी तक पुलिस ने आधिकारिक तौर पर नहीं किया है।