MP के महेश्वर की रहने वाली बहुचर्चित मोनालिसा डेढ़ साल से रह रही थी रिलेशनशिप में, अब जान का खतरा - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Thursday, 12 March 2026

MP के महेश्वर की रहने वाली बहुचर्चित मोनालिसा डेढ़ साल से रह रही थी रिलेशनशिप में, अब जान का खतरा


रफीक खान
महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए अपनी आंखों की वजह से वायरल हुई युवती मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में आ गई है। मध्य प्रदेश के खरगोन जिला अंतर्गत महेश्वर की रहने वाली पारदी समुदाय की यह लड़की केरल के एक मुस्लिम युवक से इश्क लड़ा बैठी। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद वह डेढ़ साल से लिव इन रिलेशनशिप में उसके साथ रह रही थी और अब उसने शादी रचा ली है। मोनालिसा के परिजन मुस्लिम युवक से शादी बिल्कुल नहीं चाहते थे लेकिन उसने परिवार के खिलाफ जाकर यह कदम उठा लिया। मोनालिसा ने केरल पुलिस को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है। उसका कहना है कि परिवारजनों की इच्छा के विरुद्ध किए विवाह की वजह से उसकी जान को खतरा पैदा हो गया है।Monalisa, a resident of Maheshwar in MP, was in a relationship for one and a half years, now her life is in danger.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वायरल हुई मोनालिसा जल्द ही बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वाली हैं। इसी बीच उसका एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो अपने 'पति' के साथ मंदिर के दर्शन करती नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में वायरल वीडियो के आधार पर ही शादी की कहानी परोसी गई है। इसके अलावा मोनालिसा अपने ‘पति’ फरहान खान के साथ पुलिस स्टेशन भी पहुंचीं, जिसने सभी को हैरान कर दिया।