थाने में बवाल, आगजनी, गाड़ियों में तोड़फोड़, पथराव के बाद हुआ लाठी चार्ज, पुलिस वालों समेत कई घायल - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Thursday, 12 March 2026

थाने में बवाल, आगजनी, गाड़ियों में तोड़फोड़, पथराव के बाद हुआ लाठी चार्ज, पुलिस वालों समेत कई घायल


रफीक खान
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में बुधवार की रात बड़ा बवाल हो गया। होली पर रंग लगाने के दौरान हुए विवाद के बाद एक नाबालिक की हत्या कर दी गई। इस हत्या का राज जैसे ही खुला, भीड़ आक्रोशित हो गई। बड़ी तादाद में लोग मोरवा थाने पहुंच गए और हमला बोल दिया। वहां पेट्रोल बम फेके गए। आगजनी की गई। पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए लाठी चार्ज किया। घटना में पुलिस वालों सहित कई लोगों के घायल होने की खबर है। Chaos in the police station, arson, vandalism of vehicles, stone pelting followed by lathi charge, many including policemen injured.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि साईंनगर निवासी पवन शाह (15वर्ष) को उसके दोस्त सुधांशु गुप्ता, पंकज गुप्ता और इरशाद खान शराब पिलाने के बहाने सुनसान जगह पर ले गए और गला दबाकर व पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पवन नौ मार्च से लापता था। बुधवार को उसका शव सूने घर में क्षत-विक्षत मिला, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। आरोपियों ने शव को काली प्लास्टिक की पन्नी में बांधकर रखा गया था। रात के अंधेरे में शव को सूने घर से उठाकर जंगल में ले जाकर जला देते ताकि किसी को पता नहीं चलता, लेकिन आरोपियों को प्लान फेल हो गया और पुलिस ने शव की तलाश कर ली। पवन का आरोपितों से होली के दिन रंग लगाने को लेकर विवाद हुआ था। बालक की निर्मम हत्या की जानकारी जब परिजनों और मोहल्ले के लोगों को लगी, तो सभी लोग मोरवा थाने पहुंच गए। आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने और घर गिराने की मांग करते हुए हंगामा किया। गुस्साये लोगों ने पत्थरबाजी शुरु कर दी और पुलिस के वाहनों को निशाना बनाया। इसी बीच कुछ लोग मिर्ची पाउडर पुलिस कर्मियों पर फेंकने लगे, जिससे हालात और बेकाबू हो गए। बचाव में पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले फेंके गए।