छोटे भाई बहन के सामने दिया वारदात को अंजाम, पुरी रात व के पास बैठा रहा आरोपी,भागने से पूर्व पुलिस ने किया गिरफ्तार - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 13 March 2026

छोटे भाई बहन के सामने दिया वारदात को अंजाम, पुरी रात व के पास बैठा रहा आरोपी,भागने से पूर्व पुलिस ने किया गिरफ्तार


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक कलयुगी पुत्र द्वारा सिर्फ खाना बनाने में हो गई देर की वजह से अपनी मां की गर्दन उतार ली गई। हंसिये से गर्दन पर प्रहार कर उसने मां को मौत के घाट उतार दिया। छोटे भाई बहन के सामने इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पूरी रात मां के शव के पास बैठा रहा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे भागने के पहले दबोच लिया। The crime was committed in front of the younger siblings, the accused remained sitting near them the entire night, and was arrested by the police before he could escape.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि कुंडम थाना अंतर्गत ग्राम जमुनिया बंदरिया निवासी श्याम सिंह मरावी मजदूरी करते हैं। गांव में उनका घर है, जिसमें वह पत्नी जमुना बाई मरावी (49), ज्येष्ठ पुत्र दीपक, कनिष्ठ पुत्र बसोरी और पुत्री प्रीति के साथ रहते थे। उनका पुत्र बसोरी और पुत्री प्रीति मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। बुधवार को सुबह श्याम सिंह मजदूरी के लिए प्रेम सागर चले गए। घर पर पत्नी एवं तीनों बच्चे थे। रात को पुत्र दीपक घर पहुंचा और मां जमुना से खाना मांगा। मां ने खाना बनने में देर होने की बात कही। यह सुनकर वह भड़क गया। उनके बीच कहासुनी हुई और दीपक चला गया। लगभग आधा घंटे बाद वह दोबारा पहुंचा। खाना बनाने में देरी को लेकर मां के साथ विवाद करने लगा। इसी दौरान वह आवेश में आ गया और घर में रखा हंसिया उठाकर मां पर हमला कर दिया। छोटे भाई-बहन के सामने ही दीपक ने मां के गले और चेहरे पर प्रहार किए। गंभीर रूप से घायल जमुना बाई की मौके पर ही मौत हो गई। हमले के बाद आरोपित को जब समझ आया कि मां की मौत हो गई तो उसने शव को साड़ी से ढक दिया। छोटे भाई और बहन के साथ रात भर वह शव के पास बैठा रहा। पिता श्याम सिंह बुधवार की रात को मजदूरी से लौटते समय दोस्त इंदर सिंह के घर रुक गए। वहीं खाना खाकर रात को सो गए। सुबह होने पर श्याम सिंह जब घर पहुंचे तो तीनों बच्चों को पत्नी के पास बैठे देखा। वहां खून फैला हुआ था। पुलिस में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और दीपक ने वारदात करना स्वीकार कर लिया।