माता मंदिर पर भजन कीर्तन के दौरान हुआ विवाद, महिलाओं ने भी चलाई गोली, तीन घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 27 March 2026

माता मंदिर पर भजन कीर्तन के दौरान हुआ विवाद, महिलाओं ने भी चलाई गोली, तीन घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल


रफीक खान
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के PSO सहित तीन लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। शुक्रवार को देर शाम माता मंदिर पर गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ और पड़ोसी भड़क उठे। कहा-सुनी और वाद विवाद के बाद पड़ोसियों ने फायरिंग कर दी। मुरार थाना क्षेत्र के अल्पना टॉकीज के पास हुई इस घटना में महिलाओं पर भी फायरिंग का आरोप है। घटना में PSO सहित तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता-पुत्र सहित एक महिला को हिरासत में ले लिया है। A dispute broke out during a bhajan kirtan at the Mata Mandir; women also fired shots, and three injured were taken to the hospital.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि संतोष कुमार पांडे भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के निजी पीएसओ और पीए हैं। शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर संतोष पांडे के घर के सामने स्थित माता मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन चल रहा था और साउंड सिस्टम पर माता के भजन बज रहे थे। पास ही फायर ब्रिगेड का सब स्टेशन था, जहां कर्मचारी सुनील कुमार मौजूद था। इसी दौरान पड़ोसी भूरा और उसका पिता पप्पी वहां पहुंचे। साउंड सिस्टम बंद कराने को लेकर सुनील से गाली-गलौज कर मारपीट की। सुनील अपने ऑफिस पहुंचकर साथी पवन को जानकारी देने लगा, तभी हमलावर वहां भी पहुंचकर धमकी देने लगे। इसके बाद पिता, पुत्र दोबारा मंदिर पहुंचे और वहां बैठी महिलाओं से अभद्रता करने लगे। इसी दौरान संतोष पांडे घर पहुंचे और उन्होंने विरोध किया। इस पर भूरा, उसका पिता और बहन रीना उनसे भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर भूरा कट्टा लेकर आया, जबकि उसकी बहन रीना ने घर की बालकनी से बंदूक से गोली चलाई। दोनों ने कुल 8 राउंड फायर किए। इस दौरान संतोष पांडे के हाथ में छर्रें लगे, आकाश पांडे के चेहरे और आंख के पास चोट आई, जबकि राजकुमार पांडे के हाथ में गोली लगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपियों को पकड़कर उनका कट्टा छीन लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके से एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने भूरा, उसके पिता पप्पी रजक और एक महिला को हिरासत में लिया है। पुलिस ने संतोष पांडे की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।