एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत, दो बच्चों सहित चार लोगों की हालत गंभीर, सभी आईसीयू में भर्ती - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 27 March 2026

एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत, दो बच्चों सहित चार लोगों की हालत गंभीर, सभी आईसीयू में भर्ती


रफीक खान
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस से बचकर भाग रही स्कार्पियो ने पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया। ई-रिक्शा में सवार होकर जा रहे एक ही परिवार के पांच लोग इस घटना का शिकार हो गए। दो बच्चों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, वे सभी आईसीयू में भर्ती है। Five members of a family have died, four of them, including two children, are in critical condition and are all admitted to the ICU.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मृतक सभी एक ही शाक्य परिवार के हैं। वे शीतला माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनके ऑटो को परशुराम चौराहे पर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो नीम के पेड़ से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। आरोपी स्कॉर्पियो चालक अमन शर्मा ने पहले बस स्टैंड पर एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी थी। इसके बाद वह पुलिस से बचकर भाग रहा था। भागते समय उसने ऑटो को रौंद दिया। दो बच्चों समेत चार घायल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं। ऑटो ड्राइवर की हालत भी नाजुक बनी हुई है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि एक दिन पहले शुभम के बेटे आरव का जन्मदिन था। इसी उपलक्ष्य में पूरा परिवार मंदिर दर्शन को निकला था, लेकिन लौटते समय यह हादसा हो गया। पुलिस ने स्कार्पियो चालक को हिरासत में ले लिया है।