पारिवारिक कलह के चलते मध्य प्रदेश में घात लगाकर दिया वारदात को अंजाम, आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 6 March 2026

पारिवारिक कलह के चलते मध्य प्रदेश में घात लगाकर दिया वारदात को अंजाम, आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश


रफीक खान
मध्य प्रदेश के सीहोर जिला अंतर्गत आष्टा में एक ताऊ ने अपने भतीजे और भतीजी को लाठी से इस कदर पीटा कि दोनों की मौत हो गई। परीक्षा देने जा रहे दोनों बच्चों पर ताबड़तोड़ लाठी बरसाई गई। पारिवारिक कलह के चलते घात लगाकर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का भी आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि ताऊ की गलत मंशा और हमले की साजिश संबंधी शिकायत पुलिस को पहले की गई थी लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। घटना को लेकर इलाके में भी जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। A family feud led to a murder in Madhya Pradesh; the accused is absconding and the police are searching for him.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मृतकों के नाम शीतल (20) और कुलदीप (20) बताए गए हैं। आरोप उनके बड़े पिता हरिसिंह मालवीय पर है। दरअसल, जिले में शुक्रवार सुबह रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। ग्राम धरमपुरी में पुरानी रंजिश के चलते एक ताऊ ने अपने ही भतीजे और भतीजी को लठ से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। दोनों भाई-बहन परीक्षा देने घर से निकले थे लेकिन रास्ते में ही उन पर हमला कर दिया गया। मामला सिद्दीकगंज थाना क्षेत्र के ग्राम धरमपुरी का है। यहां आरोपी ताऊ हरिसिंह मालवीय ने अपने भतीजे कुलदीप (18 वर्ष) और भतीजी शीतल (20 वर्ष) पर लठ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। कहां जाता है कि ताऊ तब तक दोनों बच्चों को लाठी से पीटता रहा, जब तक उनकी सांस पूरी तरह थम नहीं गई। यानी कि दोनों की मौका ए वारदात पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोहरी हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ अधिकारी जांच पड़ताल की निगरानी कर रहे हैं।