जिला कार्यालय मंत्री की पोस्ट के बाद भाजपा खेमे में बड़ी फुसफुसाहट, पार्टी ने थमाया नोटिस, मांगा जवाब - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 6 March 2026

जिला कार्यालय मंत्री की पोस्ट के बाद भाजपा खेमे में बड़ी फुसफुसाहट, पार्टी ने थमाया नोटिस, मांगा जवाब



रफीक खान
मध्य प्रदेश के सागर जिले की भाजपा कार्यकारिणी सामने आने के बाद एक पोस्ट ने बवाल मचा दिया। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मंत्री द्वारा की गई पोस्ट में संगठन पर तीखा प्रहार किया गया। कार्यालय मंत्री ने लिखा है कि एक बार फिर भाजपा में चमचों और चापलूसों की जीत हो गई। इस पोस्ट के बाद संगठन ने कार्यालय मंत्री को नोटिस भेज कर जवाब तलब कर लिया है।Following the District Office Minister's post, there was widespread murmuring within the BJP camp, with the party issuing a notice demanding an explanation.










जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि भाजपा ने सागर जिले की 35 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की थी। इसमें देवेंद्र कटारे को जिला कार्यालय मंत्री बनाया गया था। लेकिन देवेन्द्र कटारे जिला कार्यालय मंत्री बनाए जाने से असंतुष्ट नजर आए और उन्होंने सोशल मीडिया पेज पर नाराजगी जाहिर की थी। देवेन्द्र कटारे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा था- मैं पार्टी के निर्णय से पूर्णत: निराश और असंतुष्ट हूं। मुझे किसी प्रकार की शुभकामनाएं न दें। दूसरी पोस्ट में लिखा- आज फिर चमचों चापलूसों की जीत हो गई। संगठन की तीसरी आंख फूट गई। जिला कार्यालय मंत्री देवेन्द्र कटारे के इन सोशल मीडिया पोस्ट के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्यालय मंत्री देवेन्द्र कटारे से एक हफ्ते में जवाब मांगा है। नोटिस में कहा गया है कि पिछले दिनों कार्यकारिणी घोषित होने के बाद आपके द्वारा सोशल मीडिया पर पार्टी की रीति-नीति के विरुद्ध लगातार आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की जा रही है। जिससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मिले निर्देशानुसार आपको एक सप्ताह के अंदर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश मिले हैं।