भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान का संपर्क 7:42 बजे के बाद टूटा, 7:50 बजे सुनी गई धमाके की आवाज, सर्च जारी - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 6 March 2026

भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान का संपर्क 7:42 बजे के बाद टूटा, 7:50 बजे सुनी गई धमाके की आवाज, सर्च जारी


रफीक खान
भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान सुखोई 30 के लापता होने के बाद अब उसके दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दुर्घटना असम में हुई है। उड़ान भरने के बाद सुखोई विमान का अंतिम संपर्क गुरुवार की शाम 7:42 पर होना कहा जा रहा है और 7:50 पर लोगों ने धमाके की आवाज सुनने का दावा किया। वायु सेना द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन के बाद विमान का दुर्घटनाग्रस्त होना पाया गया है लेकिन पायलट लापता है। ड्रोन कैमरों के अलावा हेलीकॉप्टर की मदद से सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। Contact with the Indian Air Force fighter jet was lost at 7:42 pm, an explosion was heard at 7:50 pm, and a search is underway.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि असम के कार्बी आंगलोंग जिले के पहाड़ी इलाके में गुरुवार शाम भारतीय वायुसेना का सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट की तलाश के लिए हेलीकॉप्टर की मदद से बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। लड़ाकू विमान ने जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही देर बाद उससे संपर्क टूट गया। विमान से अंतिम संपर्क शाम 7.42 बजे के आसपास होना कहा जा रहा है। इसके बाद विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका जताई गई। कार्बी आंगलोंग के रंखखोलान गांव के स्थानीय लोगों के मुताबिक, शाम करीब 7.50 बजे कोला पहाड़ के पास अचानक जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। उन्होंने एक तेज आवाज के बाद आग का बड़ा गोला उठते देखा। इसके बाद आसपास के गांवों में दहशत फैल गई और लोगों ने प्रशासन को इसकी सूचना दी। ऐसा कहा जा रहा है कि संभावित दुर्घटना स्थल कार्बी आंगलोंग जिले के रंगखोलान क्षेत्र के निलीप ब्लॉक के पास दुर्गम पहाड़ी इलाके में है। यह इलाका घने जंगलों और ऊंची पहाड़ियों से घिरा हुआ है। सर्च ऑपरेशन में घटनास्थल की भौगोलिक परिस्थिति के चलते काफी दिक्कत हो रही है। अधिकृत जानकारी मिलने के बाद खबर को अपडेट किया जाएगा।