भाई दूज पर बहन के घर टीका लगवाने जा रहा था नाबालिक लड़का, लोगों के सामने हथौड़े और लोहे की रॉड से हमला - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 6 March 2026

भाई दूज पर बहन के घर टीका लगवाने जा रहा था नाबालिक लड़का, लोगों के सामने हथौड़े और लोहे की रॉड से हमला


रफीक खान
मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो किसी भी सुनने वाले का दिल झकझोर कर रख देगी। इस सनसनीखेज वारदात में एक साइको आदमी ने 16 साल के नाबालिक लड़के को लोहे की रॉड और हथौड़े से मौत के घाट उतार दिया। वह यही नहीं रुका। लड़के का मांस निकाल कर खाता रहा और खून भी पीता रहा। मौका-ए-वारदात पर दर्जनों लोग मौजूद थे लेकिन किसी की हिम्मत नहीं पड़ी कि इस घटना को रोकने का साहस जुटा सके। सूचना पर पुलिस भी पहुंची लेकिन कुछ देर तक वह भी सहम कर रह गई। बाद में लोगों की भीड़ के साथ मिलकर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। A minor boy was on his way to his sister's house to get a tika (bride-worship) on Bhai Dooj, when he was attacked with a hammer and an iron rod in front of people.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि इमलिया चौकी क्षेत्र के अर्थखेड़ा गांव का रहने वाला 16 वर्षीय भरत विश्वकर्मा अपनी बहन तमन्ना के घर समन्ना गांव भाईदूज का टीका लगवाने आया था। टीका लगवाने के बाद जब वह बाइक से वापस लौट रहा था, तभी गांव के ही गुड्डा पटैल ने उस पर हमला कर दिया। बताया गया है कि आरोपी ने पहले लोहे की रॉड से भरत के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी पास से लोहे का हथौड़ा लाया और उसके सिर पर लगातार वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने हत्या के बाद किशोर के सिर से मांस निकालकर खाया और हाथों में खून भरकर पी लिया। इस भयावह दृश्य को देखकर गांव के लोग दहशत में आ गए। जब ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो वह मौके से भागकर गांव के पास एक खेत में जा छिपा। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खेत की घेराबंदी कर दी। इसी दौरान आक्रोशित ग्रामीण आरोपी को मारने के लिए पथराव करने लगे। आरोपी भी खेत से ग्रामीणों व पुलिस पर पथराव कर रहा था और पास आने वालों पर लोहे की रॉड से हमला करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी गुड्डा पटैल पूर्व में भी हत्या के मामले में सजा काट चुका है। कुछ वर्ष पहले आरोपी ने अपनी पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी थी, इस मामले में उसे सजा हुई थी। हाल ही में जेल से छूटने के बाद उसने फिर इस जघन्य वारदात को अंजाम दे दिया। भाई दूज के दिन हुई इस वीभत्स घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।