महाकाल की नगरी में शर्मनाक घटना, युवक ने बनाया वीडियो, स्कूल के लंच ब्रेक के दौरान ले गए थे लड़की को - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Monday, 30 March 2026

महाकाल की नगरी में शर्मनाक घटना, युवक ने बनाया वीडियो, स्कूल के लंच ब्रेक के दौरान ले गए थे लड़की को


रफीक खान
महाकाल की नगरी और प्रदेश के मुखिया मोहन यादव के गृह नगर से एक बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां 11 साल की एक लड़की को स्कूल के लंच ब्रेक के दौरान उठाया और एक घर में ले जाकर उसके साथ नाबालिकों ने गैंगरेप किया। घटना के दौरान 75 साल का बुजुर्ग बाहर पहरा देता रहा। एक युवक पूरी घटना का वीडियो बनाता रहा। सभी ने बारी-बारी से रेप कर लड़की को जाने तो दिया लेकिन यह कह दिया कि अगर किसी से कुछ कहा तो वीडियो जारी कर दिया जाएगा। A shameful incident took place in the city of Mahakal, where a young man filmed the incident, taking a girl away during her school lunch break.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि मामला झारड़ा थाना क्षेत्र का है। बीते 28 मार्च को नाबालिग लड़की ने मां के साथ थाने पहुंचकर अपने साथ हुई वारदात से अवगत कराया।पीड़ित लड़की के मुताबिक घटना के दिन स्कूल के लंच ब्रेक के दौरान उसके परिचित कुछ लडके जबरन एक घर में ले गए, जहां उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। रेप करने के बाद आरोपियों ने उसे ये कहकर ब्लैकमेल किया कि घटना का वीडियो बनाया गया है। वीडियो का खौफ दिखाकर लड़की से फिर दुष्कर्म किया गया। मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रेप, पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की।