तीन संदिग्ध हिरासत में, तनाव के बीच सकल हिंदू समाज ने थाना घेर कर किया हनुमान चालीसा का पाठ - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Monday, 30 March 2026

तीन संदिग्ध हिरासत में, तनाव के बीच सकल हिंदू समाज ने थाना घेर कर किया हनुमान चालीसा का पाठ


रफीक खान
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवा होटल व्यापारी की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। घटना मामूली विवाद को लेकर कोलार चौराहे की बताई जा रही है। तनाव पैदा होने के बाद पुलिस ने तीन संदेहियों को हिरासत में ले लिया है। सकल हिंदू समाज द्वारा थाना घेर कर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। विरोध मर्चुरी परिसर तक देखा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Three suspects are in custody, amid tensions, the entire Hindu community surrounded the police station and recited the Hanuman Chalisa.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि मृतक विजय सिंह मेवाड़ा होटल से घर लौट रहा था। उसके साथ वहां में काम करने वाला साथी भी था। रास्ते में बदमाशों ने उन्हें रोका और साथी को वहीं छोड़ने के लिए कहा। मना करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपितों ने विजय पर हमला कर दिया। बदमाशों ने विजय सिंह मेवाड़ा के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में फरहान उर्फ हरीश और इमरान सहित एक अन्य को हिरासत में लिया है।