सगाई के दिन का बना था प्लान, परिजनों को लग गई भनक, इंतजार कर रहे प्रेमी और साथी को दबोचा - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Monday, 30 March 2026

सगाई के दिन का बना था प्लान, परिजनों को लग गई भनक, इंतजार कर रहे प्रेमी और साथी को दबोचा


रफीक खान
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की एक युवती की सगाई 30 मार्च को तय थी लेकिन उसने अपने प्रेमी के साथ भागने का प्लान बना लिया। भागने की तैयारी में जब वह सामान समेटकर निकलने ही वाली थी, तभी परिजनों को भनक लग गई और उन्होंने सच्चाई का पता लगा लिया। मालूम हुआ कि प्रेमी शिवपुरी के कोलारस थाना अंतर्गत फोरलेन बाईपास पर इंतजार कर रहा है। युवती का पिता, दादा तथा उनके अन्य सहयोगी मौके पर पहुंचे और प्रेमी तथा उसके साथी को दबोच लिया। दोनों को जमकर पीटा लेकिन इस बीच साथी भागने में कामयाब हो गया। प्रेमी को बांधकर दोबारा पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। The plan was made for the engagement day, but the family got wind of it and apprehended the waiting lover and his companion.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि नेगमा थाना रन्नौद निवासी अर्जुन पुत्र भगवान सिंह पाल का कोलारस कस्बे में बाइपास पर होटल रंग महल के पास रहने वाली वर्षा पुत्री दिनेश कुशवाह से पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे, परंतु उनके परिवार वाले इस बात के लिए तैयार नहीं थे। वर्षा के परिवार वालों ने शादी के लिए लड़का देख लिया था। 30 मार्च को वर्षा की गोद भराई (सगाई) थी। वर्षा ने अर्जुन के साथ मिलकर घर से भागकर प्रेम विवाह करने की योजना बना ली। रात एक बजे अर्जुन पाल बुआ के बेटे कप्तान उर्फ कल्ला पाल के साथ वर्षा को भगाने के लिए पहुंचा। दोनों हाईवे किनारे वर्षा के आने का इंतजार कर रहे थे, तभी घटना का शिकार हो गए।