रोज की तरह सुबह चौराहे पर टहलने आए थे, अचानक हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, समर्थक भीड़ जमा - khabarupdateindia

खबरे

रोज की तरह सुबह चौराहे पर टहलने आए थे, अचानक हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, समर्थक भीड़ जमा


रफीक खान
मध्य प्रदेश के दतिया में सेवड़ा चुंगी चौराहे पर मंगलवार को ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। सुबह लगभग 8:30 बजे भारतीय जनता पार्टी के पार्षद कल्लू कुशवाहा को गोलियों से भून डाला गया। पार्षद कल्लू कुशवाहा भी एक हत्या के मामले में सजा पा चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि घटना को पुरानी किसी रंजिश को लेकर अंजाम दिया गया है। घटना के बाद समर्थकों की भारी भीड़ पहुंच गई और विरोध प्रदर्शन करने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। As usual, he had come for a morning walk at the intersection, when suddenly the attackers opened fire, and a crowd of supporters gathered.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि गोली लगते ही पार्षद कल्लू कुशवाहा मौके पर ही गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। कल्लू कुशवाहा वार्ड नंबर एक से पार्षद थे। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक कल्लू कुशवाहा पर पहले हत्या का मामला दर्ज था, जिसमें उन्हें आजीवन कारावास की सजा हुई थी। वे करीब चार महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपसी रंजिश वालों का पता लगाने भी अनेक लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।