एक साथ घूमते हुए देखने के बाद हुआ हंगामा, नेता जी ने घर पहुंच कर पत्नी के साथ की बुरी तरह मारपीट - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Tuesday, 31 March 2026

एक साथ घूमते हुए देखने के बाद हुआ हंगामा, नेता जी ने घर पहुंच कर पत्नी के साथ की बुरी तरह मारपीट


रफीक खान
मध्य प्रदेश के देवास जिले में भारतीय जनता पार्टी के एक नेताजी और एक नेत्री के बीच चल रहा इलू-इलू इन दिनों जमकर चर्चा में आ गया है। नेताजी की पत्नी ने दोनों को मार्केट में घूमते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके बाद नेताजी के घर में जमकर बवाल हुआ। नेताजी ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई भी कर डाली। कई दिनों से चल रहा प्रेम प्रसंग जहां नेताजी के दिलो दिमाग में चरम पर है, वहीं पत्नी ने भी अब आर-पार की लड़ाई छेड़ दी है और वह सीधे थाने जा पहुंची है। There was an uproar after they were seen roaming around together; the leader reached home and brutally assaulted his wife.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि देवास भाजपा के सीनियर मंडल में नगर मंत्री राजू सोनी और नगर महामंत्री सीनियर मंडल नीतू जाधव के बीच कथित संबंधों को लेकर विवाद सामने आया है। मामले में राजू सोनी की पत्नी दर्पण सोनी पुलिस अधीक्षक कार्यालय और थाने पहुंचीं। उन्होंने पति पर गंभीर आरोप लगाए और सुरक्षा व न्याय की मांग की। दर्पण सोनी का कहना है कि वे लंबे समय से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेल रही हैं। उनके पति का दूसरी महिला, जो भाजपा से जुड़ी नेत्री हैं, के साथ संबंध है। इसका विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज की जाती है और मारपीट भी होती है। पहले मामला थाना सिटी कोतवाली पहुंचा था। उस समय भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पारिवारिक समझौते के तहत 15 दिनों की मोहलत दी गई थी, ताकि पति कथित संबंध समाप्त कर परिवार के साथ रहे। समझौता पूरी तरह बेअसर रहा और नेताजी अपने रास्ते पर ही चल रहे हैं। अब परेशान पत्नी के मामले में पुलिस या राजनीति कितना दखल देगी, यह वक्त बताएगा।