हनुमानताल थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस ने कई संदेहियों को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ - khabarupdateindia

खबरे


Tuesday, 31 March 2026

हनुमानताल थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस ने कई संदेहियों को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर में हनुमानताल थाना क्षेत्र अंतर्गत स्लॉटर हाउस के समीप देर रात करीब 1:00 बजे रास्ते से घोड़ी हटाने के विवाद पर एक युवक को कुछ बदमाशों ने घेर कर चाकुओं से गोद डाला। गंभीर अवस्था में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्या की इस वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कई संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा भी पुलिस कर रही है। हत्या के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। The incident took place in the Hanumantal police station area; police detained several suspects and began questioning them.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि मृतक की पहचान मोहम्मद सादिल उर्फ मोनू (24) के रूप में हुई है, जो शादी समारोहों में घोड़ी किराए पर उपलब्ध कराने का काम करता था। परिजनों के अनुसार, मोनू बारात से लौटने के बाद घोड़ी बांधकर अपने घर वापस जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पांच से छह असामाजिक तत्वों ने उसे घेर लिया और अचानक धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ दिन पहले घोड़ी हटाने को लेकर मोनू का जीशान नामक युवक से विवाद हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश के चलते जीशान ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आसपास से लेकर दूर दराज तक के सीसी कैमरा की फुटेज भी खंगालने में लगी हुई है ताकि जल्द से जल्द आरोपियों का खुलासा हो सके।