मां शीतला माता के मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान उमड़ी भीड़ और फिर हो गई भगदड़, कई गंभीर रूप से घायल - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Tuesday, 31 March 2026

मां शीतला माता के मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान उमड़ी भीड़ और फिर हो गई भगदड़, कई गंभीर रूप से घायल


रफीक खान
नालंदा बिहार शरीफ के मघड़ा स्थित प्रख्यात मां शीतला माता के मंदिर में मंगलवार को पूजा अर्चना के दौरान बड़ी भीड़ उमड़ आई और फिर अचानक भगदड़ मच गई। इस घटना में 10 से ज्यादा श्रद्धालुओं के मारे जाने की खबर है, जबकि अनगिनत लोग घायल हुए हैं। इनमें कई की गंभीर स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने अब तक मौत का सही आंकड़ा जारी नहीं किया है। सूचना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल तथा अन्य सरकारी अमला मौके पर जा पहुंचा।Crowds gathered at the Shitala Mata temple during prayers, leading to a stampede, leaving several seriously injured.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि मृतकों में से अब तक 7 की पहचान हुई है। सकुन्त बिहार निवासी दिनेश रजक की पत्नी रीता देवी (50) और नूरसराय के मथुरापुर निवासी कमलेश प्रसाद की पत्नी रेखा देवी (45)। अन्य मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। शीतलाष्टमी के अवसर पर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। मंगला मेला के कारण भीड़ और बढ़ गई थी। पुलिस के मुताबिक कुछ महिलाएं नहाकर मंदिर जा रही थीं। इसी दौरान कुछ महिलाएं डिहाइड्रेशन और दम घुटने से बेहोश होकर गिर पड़ी, जिससेअचानक अफरा-तफरी मच गई और लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शीतला मंदिर हादसे पर शोक जताया और मृतकों के लिए मुआवजे की घोषणा की।